फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में खनन की अनुमति देने से गुस्सा

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में खनन की अनुमति देने से गुस्सा

Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में खनन की अनुमति देने से गुस्सा

विज्ञापन
मुनस्यारी तहसील के भूस्खलन से प्रभावित भैंसखाल और रसियाबगड़ वन पंचायत के पास बहने वाली रामगंगा में खनन की अनुमति देने से लोगों में भारी गुस्सा है। इलाके में बारिश के मौसम में भारी भूस्खलन होता है। पिछले साल भी नदी से आंशिक रूप से खनन की अनुमति दी गई थी। खनन के कारण रामगंगा का प्रवाह तक पलट गया और नदी गांव की तरफ बहने लगी है। इससे भविष्य में गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने खनन की अनुमति देने के बजाए भूकटाव से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।

शासन ने नौ नवंबर को जारी आदेश में भैंसखाल और रसियाबगड़ को भी खनन के लिए चिन्हित किया है। साथ ही इसके लिए निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भैंसखाल की ग्राम प्रधान चंद्रकला दानू, सरपंच द्रौपदी देवी, रसियाबगड़ की सरपंच तुलसी देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील इस इलाके में खनन की अनुमति देना गलत है। कहा कि जिस स्थान को खनन के लिए चुना गया है, उसके पूर्व दिशा में हरड़िया नाला और पश्चिम दिशा में रातीगाड़ है।
विज्ञापन


इन दोनों स्थानों पर जबर्दस्त भूकटाव होता है। थल-मुनस्यारी सड़क इसी क्षेत्र से होकर जाती है। भूकटाव के कारण हर साल मुनस्यारी के लिए यातायात बंद हो जाता है। कहा कि खनन की अनुमति देने से पहले इलाके में भूवैज्ञानिकों से सर्वे कराया जाना चाहिए। खनन की अनुमति देने के बजाए भूकटाव से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की गई है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा है कि इस मामले में फिर से विचार किया जाएगा और सर्वे करने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed