{"_id":"5a26d4604f1c1ba12d8b6a54","slug":"181512494176-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारी अब बेमियादी हड़ताल की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारी अब बेमियादी हड़ताल की तैयारी में
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित राज्य कर्मचारियों ने अब बेमियादी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के आंदोलन का लोगों पर व्यापक असर पड़ रहा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष केसी पंत ने कहा कि सरकार के सामने सभी न्यायोचित मांगें रखी गई हैं। विभागों के एकीकरण का विरोध लगातार किया जा रहा है।
विभागों के एकीकरण से एक ओर इन विभागों में रोजगार के अवसर समाप्त होंगे और दूसरी ओर कार्यरत कर्मचारियों की क्षमता पर असर पड़ेगा। सरकार 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए दबाव बना रही है, जो गलत है।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय ने कहा कि यदि सरकार कार्य बहिष्कार के बाद भी जायज मांगों को पूरा नहीं करती तो बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। सभा में ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, महासचिव उमेद सिंह बिष्ट, बसंत पांडे, प्रदीप भट्ट, घनश्याम जोशी, दीपक भट्ट, पंकज पंत ने विचार रखे।
धरने पर ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, खाद्य आपूर्ति संघ, सहकारिता विभाग, सिंचाई, तकनीकी सेवा, उद्यान, पर्यटन, कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी बैठे। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दूर-दूर से सरकारी कार्यालयों में काम के लिए आने वाले लोग निराश लौट रहे हैं।