{"_id":"5a00a0d34f1c1bee688b9a11","slug":"181509990611-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्वाधार से लखनपुर के बीच 30 तक सड़क निर्माण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्वाधार से लखनपुर के बीच 30 तक सड़क निर्माण पर रोक
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो धारचूला (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र के लोगों के मौसमी प्रवास पर जाने के लिए हो रहे आवागमन को देखते हुए प्रशासन ने 30 नवंबर तक गर्वाधार से लखनपुर, मालपा तक सड़क के निर्माण पर रोक लगा दी है। प्रशासन की ओर से सीमा सड़क संगठन को फिर इस संबंध में पत्र दिया जा रहा है।
मौसमी प्रवास को देखते हुए कुछ दिन पहले उपजिलाधिकारी आरके पांडे ने सीमा सड़क संगठन को पत्र लिखकर कहा कि 30 नवंबर तक सड़क का निर्माण रोका जाए ताकि पैदल रास्ते से आवाजाही करने वालों को खतरा न हो। एसडीएम ने इस आशय का पत्र सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को दिया था। मौसमी प्रवास पर आ रहे लोगों और खच्चर मालिक यूनियन के अध्यक्ष खड़क सिंह बुदियाल का कहना है कि रोक के बावजूद अभी भी कुछ स्थानों पर सड़क का निर्माण चल रहा है। इस कारण पैदल रास्ते पर मलबा गिर रहा ह्रै।
पैदल रास्ते पर जानवरों के चलने में परेशानी हो रही है। पिछले दिनों खराब रास्ते में गिरकर दो खच्चरों को चोट भी आ गई थी। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह मलबा गिरता रहा तो पैदल आवाजाही में कठिनाई हो जाएगी। इधर, 15 अक्तूबर से मौसमी प्रवास पर जाने का क्रम भी शुरू हो गया। एसडीएम का कहना है कि मौसमी प्रवास को देखते हुए सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को फिर से पत्र दिया जाएगा।