{"_id":"59de52544f1c1b76678b5397","slug":"181507742292-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी का सामान नेपाल ले जाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी का सामान नेपाल ले जाने पर रोक
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिला प्रशासन और पुलिस के अनुरोध पर एसएसबी ने नेपाल को पटाखे या अन्य आतिशबाजी का सामान ले जाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए भारत-नेपाल की झूलाघाट सीमा पर सघन चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। नेपाल में किसी भी तरीके के विस्फोटक के प्रयोग पर रोक है। इसी कारण वहां की सरकार ने दिवाली पर यह कदम उठाया है।
नेपाल के बैतड़ी जिला प्रशासन ने सीमा पर तैनात भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों को पत्र लिखकर दीपावली के मद्देनजर सीमा पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दीपावली पर पटाखे, फुलझड़ी, अनार या अन्य किसी प्रकार के आतिशबाजी के सामान पर पूर्ण रोक लगा दी है। नेपाल पुलिस के जवानों से कहा गया है कि वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल बनाएं और इस तरह के सामान को नेपाल न आने दें।
नेपाल से इस तरह का पत्र आने के बाद झूलाघाट सीमा पर तैनात एसएसबी ने भारत में रह रहे नेपाल के सभी लोगों से कहा है कि नेपाल जाते समय किसी भी तरीके की आतिशबाजी के सामान को लेकर न जाएं। एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक रमेश भट्ट ने बताया कि इसके बावजूद कोई व्यक्ति आतिशबाजी के सामान के साथ पकड़ा जाता है तो उस सामान को झूलापुल से ही वापस कर दिया जाएगा। यदि सामान लावारिस हालत में मिला तो उसे जब्त कर दिया जाएगा।