{"_id":"598b48924f1c1b912d8b462a","slug":"181502300306-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का आंदोलन जारी
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कर्ज माफी को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन 16वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को क्रमिक अनशन में जगदीश चंद्र, दलीप सिंह, बलवीर प्रसाद, देवराज सिंह, दीवान सिंह मेहता बैठे। दीवान सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई सभा में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने किसानों की आत्महत्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जल्द सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसान संगठन के मुख्य संरक्षक शंकर राम कोहली ने कहा कि किसानों की अनदेखी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी पड़ेगी।
बुधवार को उपजिलाधिकारी एसके पांडे ने किसानों से मिलकर उनका हाल जाना और कहा कि प्रशासन उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहा है। राजेंद्र प्रसाद, जगदीश विश्वकर्मा, अशोक कुमार, उप प्रधान मोहन चंद, लालू राम, प्रेम कुमार, किसान संगठन के सचिव बलवंत सिंह सौन, भूपेंद्र आर्या, मनी राम ने धरना दिया।