फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   18 border roads closed including China border

Pithoragarh News: चीन सीमा समेत सीमांत की 18 सड़कें बंद

Fri, 28 Jul 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 28 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
18 border roads closed including China border
धारचूला के नया बस्ती में बोल्डर के बीच फंसी बोलेरो। संवाद
पिथौरागढ़। चीन सीमा समेत जिले की 18 सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश से चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपुलेख, मदकोट-मुनस्यारी सड़क भूस्खलन से बंद हो गई।
विज्ञापन

इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की कालिका-खुमति, बंगापानी-जाराजिबली, छिरकिला-जम्कू, आदिचौरा-सिणी, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, मसूरीकांठा-होकरा, नाचनी-भैंसकोट, डीडीहाट-हनेरा, देवविचौना-गराली, ड्योड़ा-बारमो, मालकोट-लोध, चौबाटी-बोरबुंगा, पातालभुवनेश्वर-रावलखेत, तवाघाट-थानीधार और दशाईथल-खिरमांडे सड़क भूस्खलन तथा मलबा आने से बाधित चल रही हैं। 24 घंटों में डीडीहाट में सर्वाधिक 12.50 और पिथौरागढ़ में सबसे कम दो एमएम बारिश दर्ज की गई। धारचूला में 12.20, मुनस्यारी में 11.60 एमएम बारिश हुई। बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

इनसेट
रात के अंधेरे में पुलिस ने किया युवक का रेस्क्यू
धारचूला। बृहस्पतिवार देर रात 1:30 बजे 112 के माध्यम से थाना बलुवाकोट पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नई बस्ती के पास फंसा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। बारिश के चलते भारी मलबा आने से सड़क दोनों ओर से बंद हो गई थी। टीम ने युवक का रेस्क्यू कर उसे थाना बलुवाकोट लाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक कुमार (35) निवासी पिथौरागढ़ बताया। उसने बताया कि परिजन की तबीयत खराब होने के कारण वह रात में करीब एक बजे बोलेरो से धारचूला से पिथौरागढ़ की तरफ जा रहा था। टीम ने युवक को रात में थाने में रखकर उसके खाने की व्यवस्था की। शुक्रवार सुबह उजाला होने के बाद बोलेरो को जेसीबी से निकाल कर युवक को रवाना किया गया। उधर कार्यदायी संस्था के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर विनीत झा बताया कि नया बस्ती में बोल्डर के बीच फंसी बोलेरो को सुरक्षित निकाला गया। बताया कि नगतड़ में आए बोल्डर और मलबा हटाकर सड़क खोल दी है। धारचूला से तवाघाट तक सड़क खुली हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बेड़ीनाग काॅलेज की सड़क बदहाल
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग बाजार से महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क बदहाल पड़ी है। नगादेव वार्ड की सभासद आशा भैंसोड़ा ने बताया कि नाली नहीं होने से बारिश में पूरी सड़क कट गई है। क्षतिग्रस्त एक किमी रोड के लिए 3.50 लाख रुपये जिला योजना से स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि पूरी रोड ही क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे नाग मंदिर, तपेश्वर मंदिर जाने वालों के साथ ही वहां रहने वाले 300 परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रीठा रैतोली, स्यूंति रामंदिर सड़क भी बदहाल है। जून में किया गया डामर उखड़ गया है। लोगों ने इसकी जांच की मांग उठाई है। संवाद

बाक्स
जलथ में मकान क्षतिग्रस्त, मल्लासेन में मकानों को खतरा
मुनस्यारी/बंगापानी। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से ग्राम पंचायत जलथ निवसी भुवन पांडे का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने सूचना आपदा कंट्रोल रूम में दर्ज कराई है। लगातार हो रही बारिश से तहसील बंगापानी ग्राम सभा बरम के तोक मल्लासेन में पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। इससे डिगर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, डिगर सिंह पुत्र रूप सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह, हुकुम सिंह पुत्र उमेद सिंह, खुशाल सिंह पुत्र नैन सिंह, त्रिलोक सिंह पुत्र फकीर सिंह और दलीप सिंह पुत्र फकीर सिंह के परिवार खतरे की जद में हैं। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू ने शासन-प्रशासन से तत्काल सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed