फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   17th team returned from a trip to Kailash Mansarovar

कैलास मानसरोवर की यात्रा से लौटा 17वां दल

Sat, 03 Sep 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला Updated Sat, 03 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
17th team returned from a trip to Kailash Mansarovar
कैलास मानसरोवर यात्रियों का 17वां दल पिथौरागढ़ में - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर 17वें दल के सदस्य भी लौट गए हैं। शनिवार को दल के सदस्यों ने पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह में दोपहर का भोजन किया। अब कैलास मानसरोवर की यात्रा से सिर्फ एक दल को लौटना है। नौ सितंबर को अंतिम दल के दिल्ली पहुंचते ही इस वर्ष की यात्रा का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन


17वें दल में सबसे कम यात्री हैं। पांच महिलाओं समेत 24 सदस्यों वाले दल के लायजन आफीसर आईटीबीपी के कमांडेंट होशियार सिंह ने कहा कि यात्रा बेहद आनंददायक रही। टीआरसी में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी समेत सभी कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। उधर, धारचूला आधार शिविर में भी यात्रियों का स्वागत हुआ। यात्रियों ने मालपा में 18 अगस्त 1998 को मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। विगत तीन वर्षों से लगातार तीसरी बार यात्रा कर रहे राजस्थान निवासी दंपति 64 वर्षीय रमेश चंद्र भट्ट और उनकी पत्नी विजया लक्ष्मी (58) ने कहा कि भोलेनाथ की महान कृपा है कि उन्हें लगातार कैलास दर्शन का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन


पहली बार यात्रा पर आई दिल्ली निवासी अनुपमा सुशील ने कहा कि कैलास मानसरोवर यात्रा बेहद रोमांचित करने वाली है। दल के लायजन आफीसर होशियार सिंह ने बताया कि पूरी यात्रा में चीन में सुविधाओं का विस्तार हुआ है, लेकिन भारतीय क्षेत्र में सुविधाओं की भारी कमी है। मालपा से लखनपुर तक छह किलोमीटर के पैदल रास्ते को वह बेहद खतरनाक बताते हैं। यात्राधिकारी डीएस बिष्ट ने बताया कि अब अंतिम दल के आने का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed