{"_id":"5cd5baa1bdec2207073c499d","slug":"171557510817-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत के पेट्रोल पंपों में तेल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत के पेट्रोल पंपों में तेल की किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंपों में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत गहराने लगी है। जिला मुख्यालय के एक ही पेट्रोल पंप में तेल उपलब्ध होने से ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
नगर और जाजरदेवल में कुल सात पेट्रोल पंप हैं। नगर में ठुलघरिया पेट्रोल पंप पर ही डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है। पंप स्वामी वीरेंद्र साह ठुलघरिया ने बताया कि उनके यहां तेल पर्याप्त मात्रा में है। पूर्ति निरीक्षक शमशेर सिंह महर ने बताया कि ऐंचोली शहीद किशन सिंह पेट्रोल पंप, जाजरदेवल, विण में तेल उपलब्ध है। हरवंश पेट्रोल पंप में सुबह तक तेल बंटा। उसके बाद समाप्त का बोर्ड लटक गया। पंप में तीन दिन से तेल का वाहन नहीं आया है।
सल्मोड़ा पंप में भी तेल समाप्त हो गया है। हनुमान मंदिर के नीचे स्थित पंप में भी तेल नहीं हैै। तेल का टैंकर शाम तक पहुंचने की संभावना है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दो पंपों में तेल नहीं है। उन्होंने तेल के लिए कंपनी को ड्राफ्ट लगाया है, लेकिन अभी टैंकर नहीं पहुंचा है। धारचूला और थल में तेल की कोई किल्लत नहीं है। बीती शाम से ही पेट्रोल पंपों में तेल नहीं होने से वाहन स्वामियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो पहिया वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर लगाते रहे।