{"_id":"5af08c784f1c1b85028b8902","slug":"171525714040-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों पर छापेमारी
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शराब दुकानों में गड़बड़ियों की शिकायत पर एसडीएम ने छापा मारा। हालांकि छापेमारी में प्रशासन ने बड़ी गड़बड़ी नहीं पकड़ी। अलबत्ता एक दुकान में सीसीटीवी बंद मिला। शराब दुकानदारों को ओवररेट न करने की हिदायत दी गई है।
सोमवार की शाम साढ़े छह बजे एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने बाजार क्षेत्र की देसी और विदेशी शराब दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों का स्टाक चेक किया गया। इसके साथ ही दुकानों के प्रपत्र-अभिलेख भी जांचे गए। इस बीच देसी शराब दुकान का सीसीटीवी बंद मिला।
एसडीएम ने इस पर नाराजगी जताई और मंगलवार तक सीसीटीवी सुचारू करने को कहा। उन्होंने ओवररेट की शिकायतों को लेकर दुकानदारों के पेच कसे। ओवर रेट पकड़े जाने पर चालान की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि ओवररेट को लेकर समय-समय पर छापेमारी की जाएगी।