{"_id":"5ae8a3864f1c1b330a8b797e","slug":"171525195654-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करो
Updated Tue, 01 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग को लेकर लोगों ने अस्कोट में प्रदर्शन किया। कहा कि अस्कोट के लोगों को कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारों ने छलने का काम किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा पाल के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की। कहा कि अस्कोट क्षेत्र की 30 हजार आबादी की स्वास्थ्य की चिंता किसी भी सरकार को नहीं रही। प्राथमिक स्वास्थ्य में तीन डॉक्टरों के स्थान पर मात्र एक चिकित्सक तैनात है। अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की मांग अनसुनी की जा रही है।
पाल ने कहा कि वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अस्कोट के अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने की घोषणा की थी। वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने घोषणा की, यह दोनों घोषणाएं कोरी साबित हुई।
विज्ञापन
इन लोगों ने अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा न मिलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में तेज सिंह बिष्ट, विकास भंडारी, विनोद खत्री, सुंदर राम, दीपक सामंत, इस्लाम बख्श, अमन धामी, हिमांशु लुंठी, गौरव कुमार आदि शामिल थे।