{"_id":"5ac113de4f1c1bb4618b4cef","slug":"171522602974-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात को अल्मोड़ा शिशु सदन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात को अल्मोड़ा शिशु सदन भेजा
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बलुवाकोट में मिली नवजात को अल्मोड़ा शिशु सदन भेज दिया गया है। फिलहाल बच्ची सदन में ही भर्ती रहेगी। वहीं से गोद लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।
रविवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती नवजात को अल्मोड़ा शिशु सदन भेजा गया। सुबह पिथौरागढ़ से जिला बाल संरक्षण इकाई और पुलिस की चाइल्ड केयर टीम बच्ची को वाहन से लेकर अल्मोड़ा रवाना हुई। दोपहर को पंजीकरण के साथ ही बच्ची को सदन में भर्ती कर लिया गया।
इस बीच बच्ची का एक बार फिर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। जिला बाल संरक्षण समिति अध्यक्ष रेनु ठाकुर ने बताया कि बच्ची को अल्मोड़ा केंद्र भर्ती करा दिया गया है। बच्ची स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया सदन में होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को बलुवाकोट में नवजात बालिका एक मकान के पीछे लावारिस हाल में मिली थी। इसके बाद हरकत में आई बाल संरक्षण इकाई बच्ची के पुनर्वास की कोशिश में जुटी थी। शुक्रवार को बच्ची को धारचूला से पिथौरागढ़ भर्ती किया गया था। नवजात के मिलने के बाद कई लोगों ने गोद लेने की इच्छा जताई है। इस बीच बच्ची को परवरिश के लिए शिशु सदन भर्ती करा दिया गया है।