{"_id":"5987532a4f1c1b93628b4bcf","slug":"171502040874-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी भेजने के लिए लोगों को डाक विभाग पर ही भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी भेजने के लिए लोगों को डाक विभाग पर ही भरोसा
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राखी आज भी लिफाफे में बंद कर स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री या साधारण डाक के माध्यम से ही भेजी जाती है। लोग इसके लिए अब भी पोस्टआफिस का ही सहारा लेते हैं। कुछ लोग राखियों को कोरियर के माध्यम से भी भेजा करते हैं।
रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाकघरों में रविवार को भी काम हुआ और मुख्य रूप से डाक से आई राखियों को बांटने का काम किया गया। अकेले पिथौरागढ़ के प्रधान डाकघर के कर्मियों ने रविवार को नगर क्षेत्र में 1500 घरों में राखी के लिफाफे पहुंचाए। सोमवार को भी डाकघर में अवकाश नहीं रहेगा। कर्मचारी यह कोशिश करेंगे कि शाम तक हर राखी संबंधित व्यक्ति तक पहुंच जाए। राखी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा।
आज के दौर में संदेश भेजने के लिए ईमेल, वाट्सएप, एसएमएस, ट्विटर जैसी सुविधाएं तो हैं, लेकिन राखी का तागा और राखी के लिए लोग डाक विभाग का ही सहारा लेते हैं। कोरियर कंपनियां भी इस काम में लोगों की मदद करती हैं। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर डीआर टम्टा ने बताया कि उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद रविवार को पोस्टमैन, डाक की छंटाई करने वाले कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई, ताकि लोगों को समय पर राखी मिल सके। शनिवार को रात 11 बजे तक मुख्य डाकघर में राखी के लिफाफों की छंटनी का काम चलता रहा।
विज्ञापन
रविवार सुबह आठ बजे से पोस्टमैन इन लिफाफों को लेकर लोगों के घरों में पहुंच गए। रविवार शाम की डाक से आने वाली राखियों को सोमवार की सुबह से बांटा जाएगा। वहीं, जिले के अन्य डाकघरों से भी रविवार को राखी का वितरण हुआ। इस बीच जिला मुख्यालय में रविवार के दिन भी राखी की दुकानें खुली रही। इसके अलावा मिठाई और गिफ्ट की दुकानों में रविवार को अच्छी बिक्री हुई।