{"_id":"59777b2e4f1c1b1d348b46d8","slug":"171501002542-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में पीपीपी मोड अस्पताल के कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में पीपीपी मोड अस्पताल के कर्मचारियों का प्रदर्शन
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पीपीपी मोड से संचालित मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बरेली का गंगाशील अस्पताल इसका संचालन कर रहा है और कर्मचारियों को चार माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर चार महीने के वेतन का एकमुश्त भुगतान नहीं किया गया तो बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। मंगलवार को सिर्फ आपात सेवाएं संचालित रही। अन्य सेवाएं बंद होने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब तक अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ क्षेत्र के लोग प्रदर्शन करते आ रहे थे, पहली बार कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कर्मचारियों, डॉक्टरों को चार माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। अब तक वेतन मिलने के इंतजार में बैठे कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिनी कार्य बहिष्कार किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि यदि कर्मचारियों की हड़ताल से क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं पर कोई असर पड़ा तो इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार रहेगा।
विज्ञापन
अस्पताल के प्रबंधक उत्कर्ष गंगवार ने कहा कि अप्रैल से उनको शासन से धनराशि का भुगतान नहीं हो पाया है। इसी कारण कर्मचारियों का वेतन रुका है। उन्होंने कहा कि शासन से धनराशि मिलते ही सभी कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। शासन से धन प्राप्त करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।