{"_id":"684473951eec53b32c05fa66","slug":"17-shops-burnt-down-due-to-gas-cylinder-explosion-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128798-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गैस सिलिंडर फटने से 17 दुकानें जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गैस सिलिंडर फटने से 17 दुकानें जलकर नष्ट
Sat, 07 Jun 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के बाजुरा में दुकानों से उठतीं आग की लपटें और धुंए का गुबार। स्रोत : स्थानीय निवासी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बाजुरा में रसोई गैस सिलिंडर फटने से 17 दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
नेपाल के बाजुरा में संचालित एक होटल में रखे रसोई गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। कर्मियों ने इसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर बाद सिलिंडर में विस्फोट हुआ और आग आसपास की 17 दुकानों में फैल गई। बाजुरा के प्रहरी निरीक्षक देव बहादुर चौधरी ने बताया कि सूचना पर प्रहरी के 32 जवानों की टोली ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किया।
तमाम कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया सका। सभी दुकानें जलने के बाद आग बुझ सकी। घटना के बाद बूढ़ी गंगा नगर पालिका के प्रमुख अमर बहादुर खड़का ने जिलाधिकारी के साथ बैठक कर प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। संवाद