फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   16th group of travelers arrived Didihat

यात्रियों का 16वां दल डीडीहाट पहुंचा

Fri, 12 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Fri, 12 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
16th group of travelers arrived Didihat
छलिया दल के साथ थिरकते कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर की यात्रा के लिए शुक्रवार को 16वां दल भी निकल गया है। दल में नौ महिलाओं समेत कुल 44 यात्री हैं। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर अब दो दल और जाएंगे। शुक्रवार को यात्री दोपहर भोजन के लिए यहां पर्यटक आवासगृह पहुंचे। यात्रियों को कुमाऊंनी व्यंजन परोसे गए। बाद में यात्री दल आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी पहुंचा। यात्रियों का छलिया दल के साथ स्वागत हुआ। दल के लायजन आफीसर अजय निर्मलकर ने बताया कि सभी यात्रियों में कैलास मानसरोवर दर्शनों को लेकर अपार उत्साह है।

विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र के मौसम और रास्तों की जानकारी देते हुए कहा कि इन इलाकों में सावधानी बरतनी चाहिए। आईटीबीपी ने सभी खतरनाक स्थानों पर अपने जवान तैनात किए हैं। दल में सबसे कम उम्र के यूपी निवासी 25 वर्षीय वैभव जैन और सबसे ज्यादा उम्र के तेलंगाना निवासी 67 वर्षीय लक्ष्मेश काष्ठी हैं। शुक्रवार को यात्री आधार शिविर में रुकेंगे और शनिवार सुबह धारचूला से प्रथम पड़ाव सिर्खा को रवाना होंगे। 
विज्ञापन


छोटा कैलास यात्रियों ने किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। छोटा कैलास की यात्रा कर लौटे तेरहवें दल का यहां केएमवीएन के गेस्ट हाउस में स्वागत किया गया। यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। दल के यात्रियों ने दोपहर का भोजन गेस्टहाउस में किया। यात्रियों ने केएमवीएन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा में जाते समय धारचूला में उन लोगों से स्वच्छता अभियान के शपथ पत्र भराए गए। हिमालय बचाने का संकल्प दिलाया गया। यात्रियों ने छोटा कैलास, पार्वती ताल, ऊं पर्वत को मनभावन बताते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में एक बार इन स्थलों के दर्शन अवश्य करने चाहिए। दल में 11 पुरुष, 3 महिलाएं शामिल थे। स्वागत करने वालों में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, महेश कुमार, हर सिंह, संजय पुनेड़ा, नारायण दत्त शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed