{"_id":"5c12979b42c7925d586ab168","slug":"161544722331-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल में पूर्व सैनिकों के लिए लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल में पूर्व सैनिकों के लिए लगाया शिविर
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। थल में सेना के 16 कुमाऊं रेजीमेंट ने पूर्व सैनिकों के लिए शिविर लगाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की।
शिविर में पेंशन, कैंटीन सुविधा, ईसीएसएच कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतें दूर करने के उपाय बताए गए। वीरनारियों को सेना से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। 16 कुमाऊं के नायब सूबेदार चंदर सिंह ने कहा पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समय-समय पर इसी तरह शिविर लगाकर समाधान किया जाएगा। बताया कि शिविर में पूर्व सैनिकों से व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में पूछताछ कर आवेदन भरे गए।
आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। पूर्व सैनिकों को मेडिकल कैंप और कैंटीन सुविधा देने पर भी बटालियन प्रयासरत है। शिविर में करीब 100 पूर्व सैनिकों की समस्या सुनीं गई। शिविर में हवलदार बलवीर सिंह, नायक दीवान सिंह, हवलदार तारा सिंह, सिपाही मनोज कोरंगा आदि थे।