{"_id":"5be866cfbdec22694c343dc0","slug":"161541957327-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पर मतदाताओं को मनाने पहुंचे एआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पर मतदाताओं को मनाने पहुंचे एआरओ
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत के लाली वार्ड में कुछ मतदाताओं ने निकाय चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इसकी जानकारी मिलते ही सहायक रिटर्निंग अफसर ने तहसील के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर मतदाताओं को मनाने का प्रयास किया, लेकिन मतदाता नहीं माने।
गंगोलीहाट के लाली वार्ड के कुछ मतदाताओं ने पांच वर्ष पहले नगर पंचायत में शामिल होने का विरोध किया था। ग्रामीणों का कहना था कि नगर में शामिल होने के बाद उनके जल, जंगल, जमीन के हकहकूक छिन जाएंगे। विरोध के बावजूद उनके गांव को नगर पंचायत में शामिल करने के बाद कुछ परिवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
दूसरी बार नगर पंचायत के चुनाव आते ही लाली वार्ड के लाली और खतेड़ा तोक के कुछ मतदाताओं ने मतदान नहीं करने का एलान कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही एआरओ किशोर पंत, तहसीलदार पीआर टम्टा, पटवारी विजय साह और कमल कुमार ने लाली पहुंचकर मतदाताओं से बातचीत की। इसके बावजूद विरोध कर रहे मतदाता चुनाव बहिष्कार पर अड़े रहे। एआरओ किशोर पंत ने बताया कि विरोध कर रहे मतदाताओं को मनाने के प्रयास किए जाएंगे।