फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पूरी जांच-परख के बाद ही शुरू होगी नियमित उड़ान

पूरी जांच-परख के बाद ही शुरू होगी नियमित उड़ान

Tue, 09 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पूरी जांच-परख के बाद ही शुरू होगी नियमित उड़ान
पिथौरागढ़। ट्रायल लैंडिंग के बाद नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून और पंतनगर के लिए हवाई सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए व्यावसायिक उड़ान शुरू करने से पहले एयरपोर्ट में मौजूद व्यवस्थाओं की और जांच-परख होगी। इसके लिए 24 अक्तूबर से पहले नागरिक उड्डयन विभाग (डीजीसीए) की टीम हवाई पट्टी का दौरा करेगी।
विज्ञापन


हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर ने बताया कि नैनीसैनी एयरपोर्ट नया एयरपोर्ट है। इससे पहले यहां पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की सुविधा नहीं थी। व्यावसायिक उड़ान शुरू करने से पहले सभी सुविधाओं का परीक्षण करना पड़ता है। इसे देखते हुए डीजीसीए की तकनीकी टीम अभी हवाई पट्टी का दौरा करेगी। इस बीच जो भी तकनीकी जरूरतें हैं, उन्हें पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सीईओ का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह का कहना है कि फायर कंट्रोल, एयरपोर्ट सीएनएस, एटीसी यहां पर तैनात कर दी गई है। ट्रायल लैंडिंग सफल रही है। जल्दी उड़ान शुरू होगी। भारत सरकार की उड़ान स्कीम के तहत सस्ती फ्लाइट का लाभ पिथौरागढ़ की जनता को मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंतनगर और देहरादून के बाद भविष्य में और सेक्टर भी हवाई सेवा से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में शुरू होगी टिकट बुकिंग
पिथौरागढ़। 24 अक्तूबर से शुरू हो रही उड़ान के लिए अगले एक सप्ताह के भीतर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। यात्री एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में स्थित बुकिंग काउंटर से भी टिकट खरीद सकेंगे। हेरिटेज एविएशन की ओर से हवाई यात्रा का रूट तय कर लिया है। यात्रियों की संख्या के आधार पर हवाई सेवा के चक्कर तय होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed