{"_id":"5b84386342c79246390378c5","slug":"161535391843-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल-मुनस्यारी सड़क 6 किमी के दायरे में तीन स्थानों में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल-मुनस्यारी सड़क 6 किमी के दायरे में तीन स्थानों में बंद
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क नाचनी से ककड़सिंह बैंड के पास तीन स्थानों पर बंद है। सड़क बंद होने से सात दिन से रसोई गैस का वाहन रसियाबगड़ में फंसा है। क्षेत्र में फल, सब्जी राशन की किल्लत होने लगी है। मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क भी कई स्थानों पर खतरनाक हो गई है।
रातीगाड़ में सड़क एक सप्ताह से बंद है। तीन दिन पहले हरड़िया में वैलीब्रिज खतरे में आ गया था। ब्रिज के एबटमेंट के नीचे की जमीन हरड़िया नाले में बह गई। रविवार को ककड़सिंह बैंड के पास पहाड़ी दरकने से सड़क बंद हो गई। नाचनी से दो किमी आगे हरड़िया, उससे दो किमी आगे रातीगाड़ और वहां से चार किमी आगे ककड़सिंह बैंड में सड़क बंद है। नाचनी से आगे तेजम, गिरगांव, कालामुनी, मुनस्यारी क्षेत्र में फल, सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मुनस्यारी को जा रहा रसोई गैस का वाहन एक सप्ताह से रसियाबगड़ में खड़ा है।
उससे आगे रातीगाड़ और ककड़सिंह बैंड में सड़क बंद होने से रसोई गैस का वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को खोलने के प्रयास में लगा हुआ है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। लोग जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं। मुनस्यारी जौलजीबी सड़क पर सेरा आटाचक्की के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है।