{"_id":"5b7312d442c7927504540f31","slug":"161534268116-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार क्षतिग्रस्त होने से सिरमूड़ां गांव को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार क्षतिग्रस्त होने से सिरमूड़ां गांव को खतरा
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। इग्यारदेवी के सिरमूड़ां गांव में एनएच की ओर से लगाई गई सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
मंगलवार को डीएम से मिले ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एनएच की ओर से जो सुरक्षा दीवार लगाई गई थी वह बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव को खतरा पैदा हो गया है। कहा कि पूर्व में प्रशासन की ओर से उक्त जगह का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इसके बाद सुरक्षा दीवार लगाई गई थी।
यदि मजबूत दीवार नहीं लगाई गई तो गांव की जमीन कभी भी खिसक सकती है। कहा कि इससे गांव के 40 परिवार भयभीत है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिपं सदस्य लक्ष्मी भट्ट, हयात सिंह रावल, कुंडल सिंह, पप्पू रावल, त्रिलोक सिंह, प्रधान किशन सौन, ललित सिंह रावल, होशियार सिंह, शिव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
मलबे से फलदार पौधे बर्बाद
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क का मलबा खेतों में डालने से फलदार पौधे बर्बाद हो गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रहे ठेकेदार पर मलबा उनकी नापभूमि पर डालने का आरोप लगाया है। मेलपाटा के ग्रामीण बसंत बल्लभ भट्ट, प्रेम बल्लभ भट्ट, केशव दत्त, मनोज भट्ट ने कहा कि मलबे से उनकी सात नाली भूमि पर लगाए 80 नाशपाती और 150 तेजपत्ता की पौधे नष्ट हो गई है। मलबे से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।