फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चंडाक रोड में मलबा डालकर बिगाड़ रहे प्रकृति की खूबसूरती

चंडाक रोड में मलबा डालकर बिगाड़ रहे प्रकृति की खूबसूरती

Mon, 30 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंडाक रोड में मलबा डालकर बिगाड़ रहे प्रकृति की खूबसूरती
पिथौरागढ़। प्रशासन की ओर से रोक लगाने के बावजूद चंडाक रोड पर मलबा डालकर प्रकृति की खूबसूरती बिगाड़ी जा रही है। रात में सड़कों के किनारे वाहनों से कट्टों में फेंके जा रहे मलबे से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पूर्व नगर में होने वाले निर्माण कार्यों का मलबा चंडाक रोड पर डाला जा रहा था। इससे कुछ स्थानों पर सड़क किनारे चलने लायक भी जगह नहीं रह गई थी। इससे चंडाक ट्रेकिंग रूट में जाने वाले स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं मलबे से छोटे पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा था। लोगों की शिकायत पर प्रशासन की सख्ती के बाद वाहनों से मलबा फेंकना बंद कर दिया था, लेकिन एक बार फिर रात में वाहनों से मलबा डाला जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार की रात मलबे से भरे सैकड़ों कट्टे चंडाक ट्रेकिंग रूट को जाने वाले स्थान पर फेंक दिए गए। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। लोगों ने रात में मलबा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, उपजिलाधिकारी एसके पांडेय का कहना है कि चंडाक रोड के किनारे मलबा डाला प्रतिबंधित है। मलबा डालने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed