फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारहमासी सड़क निर्माण में टूटी बीएसएनएल की लाइन

बारहमासी सड़क निर्माण में टूटी बीएसएनएल की लाइन

Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण में टूटी बीएसएनएल की लाइन
पिथौरागढ़। टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क निर्माण के चलते बीएसएनएल की ओएफसी एक बार फिर टूट गई। इससे सीमांत में प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड फिर जवाब दे गए। संचार सेवा बाधित होते ही इंटरनेट कनेक्शन टूट गया। इससे कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इन दिनों टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच बारहमासी सड़क निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण के दौरान अक्सर बीएसएनएल की लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। रविवार को भी बीएसएनएल की ओएफसी घाट-लोहाघाट के बीच कट गई। इससे सीमांत में संचार सेवा एक बार फिर ठप हो गई।
विज्ञापन


हालांकि रविवार एवं साप्ताहिक बंदी का दिन होने के चलते सरकारी सेवाओं और कारोबारी गतिविधियों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। बावजूद इसके बड़ी आबादी दिनभर सेवा में व्यवधान से परेशान रही। बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता एसएन रावत का कहना है कि बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान ओएफसी के क्षतिग्रस्त होने से संचार सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed