{"_id":"5a6dfe8e4f1c1ba5268b6f84","slug":"161517158030-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नशामुक्ति, यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नशामुक्ति, यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट/पिथौरागढ़। बलुवाकोट थाना पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज बलुवाकोट में नशामुक्ति, यातायात नियम, साइबर अपराध के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। अगले 10 दिनों तक बलुवाकोट थाना पुलिस स्कूलों में उक्त अभियान चलाएगी।
उप निरीक्षक मनोज अधिकारी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। अधिकारी ने एटीएम धोखाधड़ी के साथ ही साइबर अपराध से बचने के भी उपाय बताए। कहा कि किसी को भी अपना एटीएम कोड न बताएं।
उन्होंने दोपहिया वाहनों में तीन सवारियों को न बैठाने और सदैव हेलमेट का प्रयोग करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य हरिशंकर आर्या ने विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता लाने की अपील की। जागरूकता अभियान में पुलिस कर्मी मोहम्मद फहीम, परिवर्तन संगठन के रमेश सिंह ठगुन्ना, पूरन ग्वाल, रोहित खाती मौजूद थे।