फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तेजाब फेंकने वाला पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर

तेजाब फेंकने वाला पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर

Fri, 22 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
तेजाब फेंकने वाला पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर
पिथौरागढ़। नगर के लुंठ्यूड़ा मोहल्ले में 19 दिसंबर की शाम तेजाब से हमला करने वाला अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। उधर, तेजाब के हमले में घायल परवीन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। तेजाब हमले का आरोपी अब तक न पकड़े जाने पर कई संगठनों ने सख्त नाराजगी जताई है और आरोपी को शीघ्र न पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा है कि बाहरी प्रदेशों के अपराधी यहां आकर शांत शहर का माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी गुड्डू की लगातार तलाश में लगी हैं। उसके नगर के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन उसके संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में आरोपी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने गुड्डू के परिचितों पर भी दबाव बनाया है और उसके कुछ करीबी लोगों से पूछताछ भी की है। उन्होंने कहा कि गुड्डू बेहद शातिर दिमाग का है और घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने की उसने पहले से ही योजना बना रखी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, आम आदमी पार्टी, उद्योग व्यापार मंडल, सीमांत यूथ मोर्चा, नवचेतना मंच ने तेजाब हमले के आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई है। इन संगठनों की मांग है कि बाहरी लोगों का सत्यापन किया जाए और जिनका सत्यापन नहीं हुआ है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। बाद में इस मुद्दे पर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शमशेर महर, आम आदमी पार्टी के चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, सीमांत यूथ मोर्चा के नवीन शर्मा, व्यापारी नेता दिनेश कापड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed