फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गायिका कबूतरी देवी ने सरकार से जमीन मांगी

गायिका कबूतरी देवी ने सरकार से जमीन मांगी

Thu, 06 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
गायिका कबूतरी देवी ने सरकार से जमीन मांगी
पिथौरागढ़। आज पनि जाउं-जाउं भोल पनि जाउं-जाउं पोरखिन त लैई जूलो, स्टेशन सम मा पुजा दे मलाई पछिल बिराना है जूंला गीत में अपनी खनकती आवाज से लोगों का मन मोहने वाली प्रख्यात लोक गायिका कबूतरी देवी को मकान बनाने के लिए सरकार से जमीन नहीं मिल पा रही है। उत्तराखंड की इस गायिका ने पिथौरागढ़ नगर के आसपास मकान बनाने के लिए जमीन आवंटित करने को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में 77 वर्षीय गायिका कबूतरी देवी ने लिखा है कि विवाह के बाद वह क्वीतड़ गांव (पिथौरागढ़) आ गईं। वर्ष 1984 में उनके पति दीवानी राम का निधन हो गया। उनका परिवार भूमिहीन है। मजदूरी, गायन, वादन कर जीवन यापन किया। उसी से तीन बच्चों का पालनपोषण किया। संघर्ष के बूते एक लोक गायिका की पहचान मिली। लिखा है कि बड़ी बेटी मंजू अपने परिवार के साथ खटीमा में रहती है। बेटा भुवन अपने बच्चों के साथ मुंबई में रहता है। छोटी बेटी हेमंती पिथौैरागढ़ के सेरी कुम्डार गांव में रहती है। काफी समय से हेमंती ही उनकी देखरेख कर रही हैं। हेमंती पर अपने परिवार की जिम्मेदारी है, छोटा सा घर होने के कारण हेमंती की स्थिति उन्हें साथ रखने की नहीं है।
विज्ञापन


लिखा है कि उत्तराखंड सरकार से एक कलाकार के रूप में उन्हें पेंशन मिलती है। वह पिछले 12 साल से बीमार हैं। प्रशंसकों, शुभचिंतकों के प्रयासों से इलाज होता रहा है। प्रदेश सरकार ने भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज कराया था। वर्तमान में उनका स्वास्थ्य बेहद खराब है। वह क्वीतड़ गांव में रहने की स्थिति में नहीं हैं। सरकार पिथौरागढ़, वड्डा अथवा सेरी कुम्डार के आसपास छोटा सा जमीन का टुकड़ा देकर मकान बनाने में मदद करे तो वह अपनी बेटी के साथ जिला अस्पताल के पास आ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed