फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   योग और प्राणायाम करने को उमड़े लोग

योग और प्राणायाम करने को उमड़े लोग

Wed, 21 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
योग और प्राणायाम करने को उमड़े लोग
योग और प्राणायाम करने को उमड़े लोग
विज्ञापन

पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगह योग शिविर लगे। देवसिंह खेल मैदान, सेना की पंचशूल ब्रिगेड, 14वीं वाहिनी आईटीबीपी मुख्यालय के साथ ही कई स्थानों पर योगाभ्यास के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।

देवसिंह खेल मैदान में पतंजलि योगपीठ के योग शिविर का जिलाधिकारी सी रविशंकर ने शुभारंभ किया। योगपीठ के जिला प्रभारी विपिन चंद्र जोशी ने योग और प्राणायाम की जानकारी दी। रघुवर दत्त कापड़ी, पूजा पुजारा ने योगासन कराए। जिलाधिकारी के साथ ही तमाम अधिकारियों, आईटीबीपी, एसएसबी, पीआरडी के जवानों और एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास किया। सेना की पंचशूल ब्रिगेड में साध्वी समता श्री के निर्देशन में योगाचार्य अरुण तिवारी ने अधिकारियों, सैनिकों और उनके परिजनों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन


कन्या जूनियर हाइस्कूल मंडप में होशियार सिंह दिगारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। 14वीं वाहिनी आईटीबीपी मुख्यालय जाजरदेवल में योग शिविर का कमांडेंट अशोक कुमार टम्टा ने शुभारंभ किया। 230 जवान और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। सेनानी ने बताया कि बल की अग्रिम चौकियों में भी जवानों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांत यूथ मोर्चा और वेदाश एकेडमी के नेतृत्व में नगरपालिका हाल में योग शिविर लगाया गया। योग शिविर में स्विट्जरलैंड निवासी नताली ईजो ने भी लोगों को योगाभ्यास कराया। 80 यूके बटलियन एनसीसी के कमांडेंट कर्नल एमडी शर्मा के नेतृत्व में जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में 622 एनसीसी कैडेटों ने योगाभ्यास किया। नारायण स्वामी विद्या मंदिर में विद्यार्थियों और शिक्षण स्टाफ ने योगाभ्यास किया। राजकीय इंटर कॉलेज गुरना में एनसीसी आफीसर योगेश चंद्र जोशी, प्रवीण सिंह रावल के संचालन में योग शिविर लगाया गया।

महिला जागृति मंच देवलथल की अध्यक्ष प्रेमा बसेड़ा ने योग शिविर लगाया। निखिलेश्वर चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रबंधक लक्ष्मण सिंह मेहरा, ललित सिंह मेहरा के नेतृत्व में योग शिविर लगाया गया। प्रधानाचार्य ने ममता सिंह ने योग पर प्रकाश डाला। एनको के समर कैंप में भी योगाभ्यास किया गया। द एशियन एकेडमी में भी योगाभ्यास कराया गया।

गणाईगंगोली। टुपरौली में विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में योग शिविर लगाया गया। बनकोट जीआईसी में एनसीसी के सूबेदार मेजर दीवान सिंह के नेतृत्व में योग शिविर लगाया गया। गणाईगंगोली पालीटेक्निक कॉलेज में प्रधानाचार्य नीरज वर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। आनंद मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने योग दिवस पर रैली निकाली।

धारचूला। पतंजलि योगपीठ ने विवेकानंद विद्या मंदिर में योग शिविर लगाया। एसडीएम राजकुमार पांडे ने योग शिविर का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे। एनएचपीसी तपोवन और निगालपानी में योग शिविर लगा। कुमाऊं स्काउट में कर्नल ललित मिश्रा के नेतृत्व में योग शिविर लगा। राजकीय इंटर कॉलेज धारचूला में एनसीसी आफीसर बहादुर सिंह कुंवर ने एनसीसी कैडेटों, विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को योगाभ्यास कराया। उधर, जौलजीबी के जोग्यूड़ा एसएसबी कैंप में एसएसबी के साथ ही भारतीय पुलिस, नेपाल पुलिस के जवानों और जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया। जौलजीबी जीआईसी में भी योगाभ्यास किया गया।

डीडीहाट। पतंजलि योग पीठ ने डीडीहाट में योग शिविर लगाया। विधायक विशन सिंह चुफाल समेत तमाम लोगों ने योगाभ्यास किया। योग शिविर में 11वीं वाहिनी के एसएसबी के जवान और अधिकारी भी शामिल थे। योग शिक्षक केएन जोशी ने योगाभ्यास कराया। डीडीहाट में सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल पाठक ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया।


गंगोलीहाट। गाइडलाइन पब्लिक स्कूल में पतंजलि योग पीठ के ब्लाक प्रभारी भगवती प्रसाद पंत ने विद्यार्थियों और अन्य लोगों को योगाभ्यास कराया। स्कूल के प्रबंधक कुलश्रेष्ठ खाती आदि मौजूद थे।

थल। जीआईसी थल में नरेंद्र कांडपाल, चारु उपाध्याय, केजी पंत, आनंद भंडारी ने विद्यार्थियों को योग सिखाया।
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग के राजकीय इंटर कॉलेज में लगे योग शिविर में विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षण स्टाफ और अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed