फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dunakot from falling debris in the road for 16 hours, hundreds of vehicles stranded

मलबा गिरने से दूनाकोट मार्ग में 16 घंटे तक फंसे सैकड़ों वाहन

Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 11 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dunakot from falling debris in the road for 16 hours, hundreds of vehicles stranded
सड़क पर खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग में हो रहे अवैध खनन के कारण सड़क पर मलबा गिरने से सोमवार को 16 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। बाद में हॉटमिक्स कार्य कर रही आरसी कंपनी के सहयोग से शाम चार बजे के बाद वाहनों का संचालन हो पाया।
कस्तूरी मृग वन विहार क्षेत्र के अंतर्गत डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग में किमी 12 पर देवीसुना गांव के पास रविवार रात करीब एक बजे पहाड़ टूटकर सड़क पर गिर गया।

जिससे सोमवार को दोपहर 4 बजे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। स्कूली बच्चों के साथ ही अन्य लोगों को 6-7 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ी। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इस सड़क में हॉटमिक्स का कार्य चल रहा था, सड़क बंद होने से हाटमिक्स का कार्य भी ठप रहा। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर रात में कुछ लोग अवैध खनन करते हैं जिससे पहाड़ी टूटकर सड़क पर गिर गई है।
विज्ञापन


डीडीहाट के तहसीलदार पीसी पंत सूचना मिलते ही दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एडीबी के तहत कार्य कर रही आरसी कंपनी के सहयोग से शाम चार बजे सड़क पर यातायात सुचारु करवाया। पंत ने कहा कि अवैध खनन करने वाले लोगों की तलाश की जाएगी। कहा कि सरकारी काम में व्यवधान पहुंचाने और अवैध खनन करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed