फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वड्डा-क्वीतड़ सड़क पर उखड़ने लगा है डामर

वड्डा-क्वीतड़ सड़क पर उखड़ने लगा है डामर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
वड्डा-क्वीतड़ सड़क पर उखड़ने लगा है डामर
वड्डा (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लाक के दर्जनभर गांवों को जोड़ने वाले वड्डा-क्वीतड़ सड़क पर डाला गया डामर सप्ताह भर में ही उखड़ने लगा है। क्षेत्र के लोगों ने घटिया डामरीकरण की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ और डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में चार चरणों में डामरीकरण का काम चल रहा है। 18 किमी लंबी सड़क पर पहले चरण में वड्डा से अड़किनी तक, दूसरे चरण में अड़किनी से मड़ तक डामरीकरण का काम हो चुका है। मण से ध्याण तक अभी काम शुरू नहीं हुआ है। अंतिम चरण में ध्याण से क्वीतड़ तक इन दिनों डामरीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क पर जिले से बाहर की कंपनी काम कर रही है। चार हजार की आबादी के सफर को आसान बनाने के लिए सड़क में नालियां, रिटर्निंग दीवाल, काजवे आदि का निर्माण होना है। सड़क में सकरे बैंड को काटकर चौड़ाई बढ़ाने के अलावा अन्य कहीं पर भी चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई है। एक सप्ताह पूर्व सकुन के पास सड़क में बिना धूल साफ किए ही डामर डाला गया जो अब उखड़ने लगा है। जमतड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता नर सिंह ने सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर,लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि सड़क में कुछ स्थानों पर डामर निकलने की शिकायत मिली है। टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी। जिन स्थानों पर काम में कमी मिलगी वहां दोबारा डामर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed