फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
पिथौरागढ़। मुख्य सचिव उत्तराखंड उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान, मानसून में किए जाने वाले पौधरोपण अभियान एवं मानसून काल में किसी भी आपदा से निपटने के लिए की गई पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


देश के माननीय प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता में देश में जिस प्रकार स्वच्छता भारत अभियान चलाया गया था उसी प्रकार जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वच्छता अभियान में सभी जन द्वारा अपनी भागीदारी निभाई थी उसी तरह जल शक्ति अभियान में भी आम जन अपनी भागीदारी निभाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन


सचिव पेयजल अरविंद ह्यांकी ने जल संरक्षण के लिए आगामी 16 जुलाई से राज्यभर में जल शक्ति अभियान चलाए जाने की जानकारी दी। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने हरेले पर्व के दिन 50 हजार पौधे लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed