फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मलबा आने से डेढ़ घंटा बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क

मलबा आने से डेढ़ घंटा बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
मलबा आने से डेढ़ घंटा बंद रही थल-मुनस्यारी सड़क
मुनस्यारी/नाचनी। बारिश के चलते सीमांत में पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया और रातीगाड़ के पास मलबा आने से यातायात सुबह छह से साढ़े सात बजे तक बाधित रहा। बाद में जीप चालकों ने खुद ही मलबा साफ कर जैसे-तैसे वाहन निकाले।
विज्ञापन


क्षेत्र में शुक्रवार रात जमकर बारिश हुई। सुबह के समय फिर से बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के दौरान हरड़िया और रातीगाड़ की पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिर गए। बारिश थमने के बाद वाहन चालकों ने खुद ही मलबा साफ कर जीप निकलने लायक रास्ता बना दिया। बाद में सूचना पर पहुंचे लोनिवि की जेसीबी ने सड़क से मलबा साफ किया।
विज्ञापन


बरसात के सीजन में सड़क पर यातायात सुुचारु करने के लिए लोनिवि की ओर से एक चैन डोजर रातीगाड़ और एक हरड़िया के नई बस्ती के पास रखा गया है। दोनों ही जगहों पर पहाड़ी दरकने का खतरा बना हुआ है। नाचनी क्षेत्र के भैंसखाल, बोरागांव, तेजम, धामी फंल्याटी, नौलड़ा, बांसबगड़ में तीन घंटे तक जमकर बारिश होने से गाड़-गधेरे उफान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed