{"_id":"5d20d8f38ebc3e6cde236d6d","slug":"156243375318-pithoragarh-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक लंदन फोर्ट में पर्यटकों के लिए बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक लंदन फोर्ट में पर्यटकों के लिए बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक अशोक जोशी शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां पर पर्यटक आवास गृह और ऐतिहासिक लंदन फोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने पिथौरागढ़ के पर्यटक आवास गृह को हाईटैक बनाने और लंदन फोर्ट में सुविधाएं बढ़ाने की बात कही।
शनिवार को महाप्रबंधक ने पहले पर्यटक आवास गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटक आवास गृह में बनाई गई मानसरोवर वाटिका में एक पौधा लगाया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के लिए पर्यटक गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की सराहना की। इसके बाद महाप्रबंधक ने ऐतिहासिक लंदन फोर्ट का निरीक्षण किया।
उन्होंने पर्यटकों के लिए केएमवीएन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने लंदन फोर्ट में पेयजल संयोजन नहीं होने की बात कही। इस पर उन्होंने शीघ्र ही पेयजल संयोजन लगाने और अन्य कमियों में सुधार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को केएमवीएन अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।