फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सक्रिय कार्यकर्ता वहीं जो प्राथमिक सदस्य बनाएगा

सक्रिय कार्यकर्ता वहीं जो प्राथमिक सदस्य बनाएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सक्रिय कार्यकर्ता वहीं जो प्राथमिक सदस्य बनाएगा

विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक में कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया गया। इस दौरान कहा गया कि जो प्राथमिक सदस्य बनाएगा उसी को सक्रिय कार्यकर्ता की श्रेणी में रखा जाएगा।


पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में सदस्यता अभियान के प्रमुख लोकेश भड़ ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाने का अनुरोध किया। मंडल अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पार्टी को अच्छा समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ता ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने में मदद करें। वरिष्ठ नेता देवी दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा रीति-नीति की पार्टी है। पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों के चलते ही लोग जुड़ रहे हैं। बैठक में घोषित जिले का गठन करने और विकास प्राधिकरण के मानकों में शिथिलता बरतने के भी प्रस्ताव पास किए गए। वहां ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी, खुशमन राणा, दुर्गा खड़ायत, वीसी जोशी, नरेंद्र कुमार, पवन टोलिया, आनंद चौहान, गौरव मर्तोलिया, उमेश चुफाल, कमलेश पुजारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed