फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हैल्थ ऑन ह्वील्स कार्यक्रम के तहत घर पर मिलेगी चिकित्सा सुविधा

हैल्थ ऑन ह्वील्स कार्यक्रम के तहत घर पर मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
हैल्थ ऑन ह्वील्स कार्यक्रम के तहत घर पर मिलेगी चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
पिथौरागढ़। विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्र में आम जनमानस को घर पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हैल्थ ऑन ह्वील्स कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जनपद में प्रथम चरण में आगामी छह माह में स्वास्थ्य विभाग के सचल चिकित्सा वाहन से आठों विकासखंडों में बाल विकास विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों का आयोजन प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। इस लिए अलग-अलग टीमें तैयार की गई हैं। प्रत्येक स्वास्थ्य शिविर में टीकाकरण, कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण और उपचार, टीबी जांच, रक्त जांच, आयुष्मान भारत का प्रचार प्रसार, दांतों और आंखों की जांच भी की जाएगी। सीडीओ ने सीएमओ और जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्वास्थ्य शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां करने को कहा है। जनपद में आयोजित होने वाले इन शिविरों के लिए डा.कुंदन कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed