{"_id":"5d1e43e78ebc3e3ce6374e80","slug":"156226452716-pithoragarh-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरासीचमेला में गोली मारकर घुरड़ का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरासीचमेला में गोली मारकर घुरड़ का शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मेलडुंगरी क्षेत्र के धरासी चमेला में बंदूक से घुरड़ को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घुरड़ का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे टीम ने सिंगल बैरल गन भी कब्जे में ली है।
वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मेलडुंगरी से आगे धरासीचमेला गांव में घुरड़ मारे जाने की सूचना मिली। इस पर विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची। टीम ने घुरड़ के शिकार में मोहन कुमार (48) पुत्र किशन लाल निवासी धरासीचमेला को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सिंगल बैरल गन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मारे गए घुरड़ की उम्र पांच-छह वर्ष और वजन आठ किलो है। मोहन कुमार घुरड़ का मांस बेचने की कोशिश में था। टीम घुरड़ के मांस, आरोपी और गन को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंची। यहांह मांस को सील किया गया। आरोपी ने पूछताछ में टीम को बताया कि गन विनोद कुमार लेकर आया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। टीम में वन दरोगा हेम चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र, वन रक्षक कैलाश सिंह, मनोज सिंह ज्याला शामिल रहे।