{"_id":"5d1651ce8ebc3e3c6609b455","slug":"156174380214-pithoragarh-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी और प्रवक्ता संवर्ग की स्थानांतरण सूचियों में तमाम अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी और प्रवक्ता संवर्ग की स्थानांतरण सूचियों में तमाम अनियमितताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी और जिला मंत्री प्रवीण रावल ने कहा है कि एलटी और प्रवक्ता संवर्ग की स्थानांतरण सूचियों में तमाम अनियमितताएं हैं। उनका कहना है कि अनेक शिक्षकों ने अपने विकल्प पत्र में जो स्थान भरे थे उन्हें रिक्त होने के बावजूद वह स्थान आवंटित नहीं किए हैं। उन्होंने इसे ट्रांसफर एक्ट के प्रावधानों के खिलाफ बताया है।
जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री ने कहा है कि दुर्गम में ही रहकर कार्य करने के इच्छुक वरिष्ठ शिक्षकों को अनिवार्य स्थानांतरण से छूट प्रदान करने संबंधी कार्रवाई शासन में विचाराधीन है, जबकि स्थानांतरण सूची में इन शिक्षकों को भी शामिल कर उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने इसे धोखा करार दिया है। उन्होंने अनुरोध वाली स्थानांतरण सूची में सभी वर्गों को शामिल नहीं करने और किसी वर्ग में अधिक तो किसी में एक भी स्थानांतरण नहीं करने का आरोप भी लगाया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अनियमितताओं से शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने स्थानांतरण सूची की अनियमितताओं को शीघ्र दूर करने की मांग की है।