{"_id":"5d1651cb8ebc3e3c7c22bf3b","slug":"156174379911-pithoragarh-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से वेतन नहीं मिलने से भड़के स्वच्छक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से वेतन नहीं मिलने से भड़के स्वच्छक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथोरागढ़)। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से स्वच्छकों में आक्रोश पनप गया है। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में धरना देकर शीघ्र वेतन दिलाने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उन्हें वेतन नहीं दिया तो वे सफाई कार्य का बहिष्कार करेंगे।
शुक्रवार को शाम के समय स्वच्छक एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। उनका कहना था कि पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से उन्हें परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार भी उधार में राशन नहीं दे रहे हैं। साथ ही वे बच्चों की फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि कोषागार में नए साफ्टवेयर के चलते वेतन आहरित होने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इस मौके पर मुन्ना लाल, गज राम, मंगल राम, जगदीश, समर पाल, रमेश लाल, सुनील कुमार, सर्वेश देवी, रेखा देवी, संजीव लाल, मुकेश कुमार, अनूप कुमार समेत 28 स्वच्छक मौजूद रहे।