{"_id":"5d1651c58ebc3e3cd07a2f39","slug":"15617437934-pithoragarh-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थों का सेवन और व्यापार करना गैर कानूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थों का सेवन और व्यापार करना गैर कानूनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय पिथौरागढ़ में विशेष ड्रग यूनिट के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिला सेेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, सिविल जज सीनियर डिविजन रश्मि गोयल ने नशीले पदार्थों का सेवन और इसका गैर कानूनी व्यापार न करने का आह्वान किया और नशीले पदार्थों को लेकर बनाए गए सख्त कानूनों की जानकारी भी दी गई।
प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि नव युवकों और किशोरों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों के साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने महिला मंगल दल, युवक मंगल दलों को भी इस बुराई को समाप्त करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। विशेष ड्रग यूनिट के सदस्य डा.ललित भट्ट ने नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और हानियों के बारे में बताया गया। विशेष ड्रग यूनिट के सदस्य सीओ राजन सिंह रौतेला, प्रभारी तहसीलदार प्रेम सिंह, एडवोकेट आलोक चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, ललित भट्ट, पीएलवी जीवन राम विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे। वहां न्याय बोर्ड की सदस्य लक्ष्मी भट्ट, डीसीपीयू की संरक्षण अधिकारी रितु भट्ट आदि थे।