फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अरबों की योजना लेकिन शहर के वाशिंदों को एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

अरबों की योजना लेकिन शहर के वाशिंदों को एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
अरबों की योजना लेकिन शहर के वाशिंदों को एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना से क्षमता के अनुसार पानी न मिलने और घाट पंपिंग योजना बारहमासी रोड के काम की भेंट चढ़ने के कारण शहर के कई इलाके में अब एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा। अरबों की लागत की योजनाएं बनने के बाद भी पानी की कमी योजनाओं के निर्माण और पेयजल महकमों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है।
विज्ञापन


79 करोड़ लागत की चर्चित आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना पिछले साल अप्रैल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता को समर्पित की थी। 12 एमएलडी की इस योजना से शुरुआत में 6 एमएलडी पानी मिलने की बात कही गई थी। उसम समय धीरे-धीरे पानी की क्षमता बढ़ने की बात कही गई थी, लेकिन शुरुआत में 2 से 3 एमएलडी पानी ही इस योजना से मिला।
विज्ञापन


वर्तमान में 6 से 6.5 एमएलडी पानी आंवलाघाट योजना से मिल रहा है। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली 2.5 एमएलडी की पंपिंग पेयजल योजना बारहमासी सड़क के निर्माण के कारण मार्च से ठप है। योजना कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। घाट पेयजल योजना से इन तीन महीनों में एक बूंद भी पानी नहीं मिला। घाट पेयजल योजना की मरम्मत करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, सरकारी महकमों पर सवाल खड़ा करता है। जल संस्थान करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये के नुकसान की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 हजार आबादी वाले पिथौरागढ़ शहर को रोज 12 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। आंवलाघाट, रई योजना से 7 एमएलडी पानी मिल रहा है। इसी को देखते हुए जल संस्थान ने शहर के टकाना, सिमलगैर, सिनेमा लाइन क्षेत्र को एक दिन छोड़कर पानी देने का फैसला लिया है। एक दिन छोड़कर पानी मिलने से इन इलाकों में जल संकट गहराना तय है।



आंवलाघाट योजना से इस समय 6.5 एमएलडी, रई योजना से .5 एमएलडी पानी मिल मिल रहा है। पानी की कमी के कारण रोस्टर के हिसाब से टकाना, सिमलगैर, सिनेमा लाइन क्षेत्र में एक दिन छोड़कर पानी वितरण का निर्णय लिया गया है। -अशोक कुमार अधिशासी अभियंता जल संस्थान पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed