फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पर्वतारोहियों के साथ गए सभी 24 पोटर और कुक सुरक्षित

पर्वतारोहियों के साथ गए सभी 24 पोटर और कुक सुरक्षित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
पर्वतारोहियों के साथ गए सभी 24 पोटर और कुक सुरक्षित
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नंदा देवी ईस्ट में पर्वतारोहण अभियान में पर्वतारोहियों के साथ गए सभी पोर्टर और कुक सुरक्षित हैं। प्रशासन के अनुसार ये सभी पोर्टर पैदल मार्ग से सामान के साथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन


13 मई को मुनस्यारी से निकले पर्वतारोहियों के 13 सदस्यीय दल (जो आगे जाकर 8 और पांच सदस्यीय दलों में बंट गए थे और पांच सदस्यीय दल में से एक तबियत खराब होने के चलते पहले ही लौट आया था) के साथ 24 पोर्टर और कुक भी बेस कैंप तक गए थे।
विज्ञापन


प्रशासन से उपलब्ध सूची के अनुसार इनमें नवीन चंद्र, हीरा सिंह, मंगल सिंह, लक्ष्मण सिंह, इंद्र, कर्ण बहादुर, सीएस पांडे, हरमल राम, गंगाराम, आनंद प्रकाश, जयपाल, देवेंद्र, रमेश, राजन, रतन सिंह, प्रह्लाद सिंह, खुशाल राम, लछमराम, प्रेम राम, भीमराम, जीतेंद्र कुमार, विक्की कुमार, गौरव कुमार और जित्तू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान आठ पर्वतारोहियों के लापता होने से इन लोगों के परिजन भी चिंतित थे। उपजिलाधिकारी आरसी गौतम ने बताया कि पोर्टर सहित सभी अन्य सदस्य सुरक्षित हैं और सामान के साथ पैदल रूट से वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed