फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बर्फ में पड़े पर्वतारोहियों के शवों को निकालना बेहद जोखिम भरा

बर्फ में पड़े पर्वतारोहियों के शवों को निकालना बेहद जोखिम भरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
बर्फ में पड़े पर्वतारोहियों के शवों को निकालना बेहद जोखिम भरा
पिथौरागढ़। नंदा देवी ईस्ट में पर्वतारोहण के दौरान एवलांच की चपेट में आने से मरे पर्वतारोहियों के शवों को निकालना आसान नहीं होगा। यहां पर लगातार एवलांच आने के खतरे रहते हैं। ऐसे में जो सदस्य वहां जाएंगे उनके लिए भी जोखिम पैदा हो जाएगा। एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि इस वर्ष भारी बर्फबारी हुई है। लगातार हिमस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन


एक शव को निकालने के लिए कम से कम पांच या छह लोगों की जरूरत पड़ेगी। हेलीकॉप्टर से भी शव उठाने के लिए लोगों को पहले उस स्थान तक पहुंचना होगा। जिस स्थान पर शव पड़े हैं वहां पहुंचना ही सबसे कठिन है। कौन सा रूट और कैसे उस स्थान तक टीम पहुंचेगी यह बड़ा सवाल है। जो लोग शवों को निकालने जाएंगे, उनकी सुरक्षा के विषय में भी प्राथमिकता से सोचना होगा। योगेश के अनुसार नंदा देवी पर्वत पर बर्फ में पड़े शवों को निकाल पाना आसान काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed