फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ पालिका का 7.61 लाख लाभ का बजट पारित

पिथौरागढ़ पालिका का 7.61 लाख लाभ का बजट पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पालिका का 7.61 लाख लाभ का बजट पारित
पिथौरागढ़। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए घर-घर से कूड़ा उठाने और नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान 7,61,799 रुपये के लाभ का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन


पालिका सभागार में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बजट की विशेष बैठक की गई। संचालन करते हुए अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार र्ने 2019-20 का बजट मदवार पढ़ा। उन्होंने बताया कि पालिका की अनुमानित आय पिछले वर्ष के अवशेष सहित 36 करोड़ 79 लाख 59 हजार सात सौ 99 रुपये है। वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित व्यय 36 करोड़ 71 लाख 98 हजार रुपये रखा गया है। सभासदों से बजट का अनुमोदन किया। बैठक में मार्ग प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए एलईडी बल्ब लगाने, सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण करने, डोर-टू डोर कूड़ा एकत्र करने, यूजर चार्जेज लगाने, शहर अंतर्गत दुकानों और नालियों के आगे हुए अतिक्रमण को हटाने पर जोर दिया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए गांधी चौक, नयाबाजार, केमू स्टेशन, सिल्थाम, सिमलगैर आदि स्थानों पर विशेष ध्यान देने का प्रस्ताव पारित किया गया। पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन


बैठक में सभासद वसंत कुमार, नीरज कुमार, कोमल वाल्मीकि, राधिका लुंठी, सरस्वती मखौलिया, दीपा राणा, राधा सूंठा, भावना नगरकोटी, विजेंद्र सिंह महर, रवींद्र बिष्ट, किशन खड़ायत, दिनेश सौन, दिनेश कापड़ी, ललित मोहन पुनेड़ा, अनिल माहरा, महेश चंद्र पांडेय, अनिल जोशी समेत पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed