फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कर्मचारियों के छुट्टी पर होने से लड़खड़ाई आपातकालीन सेवा

कर्मचारियों के छुट्टी पर होने से लड़खड़ाई आपातकालीन सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के छुट्टी पर होने से लड़खड़ाई आपातकालीन सेवा
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में 108 आपातकालीन सेवा के अधिकांश स्टाफ के छुट्टी पर होने से व्यवस्था लड़खड़ा गई है। हालात यह है कि कर्मचारियों के अवकाश पर होने से कहीं दिन तो कहीं रात में आपातकालीन सेवा संचालित हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में आपातकालीन सेवा 108 के लिए नए टेंडर हो गए हैं। अभी तक जीबीकेईएमआरआई सेवा संचालित कर रही थी। अब मध्य प्रदेश की कंपनी केंप (सीएएमपी) के साथ सरकार का अनुबंध हुआ है। पिथौरागढ़ जिले में नौ 108 और इतनी ही खुशियों की सवारी हैं जो अलग-अलग विकास खंडों में सेवा दे रही हैं। यह सेवा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित हुई है।
विज्ञापन


108 सेवा से सबसे अधिक राहत गर्भवती महिलाओं को हुई है। अभी अधिकांश स्टाफ के छुट्टी में होने से सेवा लड़खड़ाई है। ऐसे में कहीं दिन तो कहीं रात में सेवा संचालित हो रही है। इससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 108 सेवा के जिला समन्वयक प्रमोद भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़, बेड़ीनाग में दिन-रात दो शिफ्टें चल रही हैं। मूनाकोट, गंगोलीहाट में रात्रि, जबकि धारचूला में दिन में ही सेवा मुहैया कराई जा रही है। थल और डीडीहाट में फार्मासिस्टों के छुट्टी पर होने से सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीडीहाट में रविवार से सेवा संचालित हो जाएगी। इधर 108 कर्मचारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष संजीव बोरा ने बताया कि नई कंपनी कर्मचारियों से पूर्व की अपेक्षा कम मानदेय पर काम लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे 108 और खुशियों की सवारी के 60 कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed