{"_id":"5cb3675ebdec22144c19409b","slug":"151555261278-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरदानी मंदिर पहुंचा मां भगवती का डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरदानी मंदिर पहुंचा मां भगवती का डोला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के बजेटी में चैतोल पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां भगवती का डोला गांव से वरदानी मंदिर तक निकला।
बजेटी गांव में रविवार सुबह से ही उत्सव का सा माहौल था। हिलजात्रा समिति और गांव के लोग चैतोल की तैयारियों में जुटे थे। बजेटी के मैदान में झोड़ा, चांचरी का आयोजन किया गया। लोग खूब मस्त होकर नाचे। दोपहर बाद गांव से मां भगवती के जयकारे के साथ डोला उठा। देव डांगरों के अवतरण के बाद डोला पूरे गांव में घूमने के बाद चंडाक रोड स्थित वरदानी मंदिर पहुंचा। देव डांगरों ने लोगों को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान लोगों के सामने देव डांगरों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न रखे। देव डांगरों ने लोगों की शंकाओं को दूर किया। देव डांगरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में लोग वरदानी मंदिर पहुंचे हुए थे।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि राकेश देवलाल ने चैतोल पर्व पर प्रकाश डाला। योगेश कुमार, बसंत कुमार, मनोहर सिंह सेठी, राजीव सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह चमाली, अरुण कुमार, दिनेश कुमार, मनीष, अमन आदि मौजूद थे। जिला मुख्यालय के सेरा गांव से सोमवार को मां भगवती का डोला उठेगा। मां उल्का के दरबार तक डोला जाएगा। मंदिर में रात्रि जागरण होगा। सेरा गांव में चैतोल की जोरदार तैया रियां चल रही है।