{"_id":"5c1144c0bdec22419677f1a7","slug":"151544635584-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने बेड़ीनाग में नाबालिग की शादी रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने बेड़ीनाग में नाबालिग की शादी रुकवाई
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना पर प्रशासन ने शेराघाट से पांखू की ओर आ रही एक बारात को रास्ते पर ही रोक दिया। बाद में दोनों पक्षों को समझाया गया। लड़की के बालिग होने के बाद विवाह करने की बात पर दोनों पक्ष मान गए।
बुधवार को शेराघाट क्षेत्र से एक बारात पांखू क्षेत्र जा रही थी। बाल विकास विभाग को लड़की के नाबालिग होने की भनक लगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी, एसडीएम ने बेड़ीनाग थाने के पास नाबालिग से शादी करने जा रहे वर पक्ष को रोक लिया। इसके बाद प्रशासन ने गांव से लड़की पक्ष को भी बुलाया।
लड़की के माता-पिता के साथ ही दूल्हे और उसके परिजनों को समझाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने लिखित रूप से लड़की के 18 वर्ष पूरे होने पर शादी करने की सहमति दी। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को चले गए। इस दौरान एसडीएम बेड़ीनाग तुषार सैनी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय पुनेठा, सुपरवाइजर रश्मि जोशी, संजय पांडे, एसआई मोहन जोशी, सुनील सुतेड़ी, प्रदीप नगरकोटी आदि थे।