{"_id":"5bf6e5c7bdec2241505b8f57","slug":"151542907335-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में डीजल की जबरदस्त किल्लत, कई वाहन खड़े हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में डीजल की जबरदस्त किल्लत, कई वाहन खड़े हुए
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी मुनस्यारी में डीजल की किल्लत पैदा हो गई है। इस कारण कई वाहन खड़े हो गए हैं। वाहन चालकों को थल से डीजल मंगाना पड़ रहा है। क्षेत्र में डीजल की कालाबाजारी होने की भी चर्चा है।
मुनस्यारी में प्रतिदिन सैकड़ों जीपों और ट्रकों का संचालन होता है। दो दर्जन से अधिक पर्यटकों के वाहन शहरों से यहां पहुंचते हैं। पिछले लंबे समय से पंप में डीजल नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। अब कई वाहन डीजल नहीं मिलने से खड़े हो गए हैं। कई वाहन स्वामी या तो ब्लैक में तेल खरीद रहे हैं या उन्हें 50 किमी दूर थल से तेल मंगाना पड़ रहा है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश रावत ने तेल की कालाबाजारी की जांच करने की मांग की है। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन का कहना है कि ईंधन की किल्लत को शीघ्र दूर किया जाएगा। यदि डीजल की कालाबाजारी हो रही है तो इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।