{"_id":"5bb65119867a5528e05b4b1f","slug":"151538674969-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बाजार में बरसाती नाले के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने और प्रत्येक दुकानदार को एक-एक कूड़ेदान देने की घोषणा की।
कनालीछीना में आयोजित बैठक में व्यापार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि सिरोला ने ब्लॉक प्रमुख के समक्ष बरसाती नाला नहीं होने के कारण होने वाली समस्या और गंदगी का मामला उठाया। व्यापार संघ पदाधिकारियों ने कनालीछीना पोस्टआफिस में इंटरनेट नहीं चलने से नए खाते नहीं खुलने की समस्या भी उठाई।
इस पर उन्होंने इस मामले को डीएम के सामने रखने और स्वयं भी डाक अधीक्षक से वार्ता करने का आश्वासन दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर आगामी आठ अक्तूबर को पिथौरागढ़ पहुंचकर एक शिष्टमंडल डीएम से मिलेगा। बैठक में व्यापार संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।