{"_id":"5b8d687942c792466578d27a","slug":"151535993977-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को बदनाम कर रही है कांग्रेस: चुफाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को बदनाम कर रही है कांग्रेस: चुफाल
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल का कहना है कि नए जिलों के गठन के नाम पर कांग्रेस वर्तमान भाजपा सरकार को बदनाम कर रही है।
यहां जारी एक बयान में चुफाल ने कहा कि 2011 में रमेश पोखरियाल निशंक के मुख्यमंत्री रहते हुए कोटद्वार, रानीखेत, डीडीहाट और यमुनोत्री को जिला बनाने की अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद विधानसभा में चर्चा भी हुई थी। कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने चर्चा में कहा था कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए नवगठित जिलों का गठन जल्द नहीं हो सकता है। उन्होंने तब कहा था कि 2012 में विधानसभा चुनाव के बाद जो भी सरकार आएगी वह जिलों को अस्तित्व में लाएगी।
चुफाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जिलों को अस्तित्व में न ला कर जिला पुनर्गठन आयोग का गठन कर अधिसूचना आयोग को भेज दी। भाजपा की ओर से बार-बार जिलों के संबंध में विधानसभा में पूछा जाता था, पर उनका उत्तर आता था कि पुनर्गठन आयोग से रिपोर्ट आ रही है। चुफाल के मुताबिक वर्तमान भाजपा सरकार पुनर्गठन आयोग से रिपोर्ट मांग रही है। आयोग की संस्तुति के बाद सरकार शीघ्र जिलों को अस्तित्व में लाएगी।