{"_id":"5b6348414f1c1bee748b7766","slug":"151533233217-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट सिद्धार्थ रूस जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट सिद्धार्थ रूस जाएंगे
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के एनसीसी 80 यूके बटालियन के कैडेट सिद्धार्थ पाठक का चयन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत रूस के लिए हुआ है।
सिद्धार्थ एक माह तक रूस में रहकर विशेष प्रशिक्षण लेंगे। एनसीसी प्रभारी डॉ.अभिषेक कुमार पंत ने बताया कि रूस जाने के लिए सिद्धार्थ आठ अगस्त को दिल्ली स्थित एनसीसी हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद रूस में यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में एक माह तक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि एक माह के इस कार्यक्रम के लिए सिद्धार्थ को कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। सिद्धार्थ के चयन पर प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती ने खुशी जताते हुए महाविद्यालय की ओर से पांच हजार रुपये का चेक दिया, जबकि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों सहित सभी प्राध्यापकों ने खुशी जताई। ब्यूरो