{"_id":"5b61f1354f1c1bde6d8b5a71","slug":"151533145397-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता ने मांगा कोल्ड स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता ने मांगा कोल्ड स्टोर
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। सरयूघाटी स्वायत्त सहकारिता सेराघाट के पांचवें वार्षिक अधिवेशन में आजीविका बढ़ाने के टिप्स दिए गए। सहकारिता ने उद्यान विभाग से सेराघाट में कोल्ड स्टोर के साथ ही फल प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की मांग की।
सहकारिता की अध्यक्ष पार्वती देवी की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन की मुख्य अतिथि भैसियाछाना विकासखंड की ज्येष्ठ उप प्रमुख पार्वती विष्ट ने सहकारिता के कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि उद्यान सचल दल प्रभारी टीडी कोहली ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में बकरी पालन, गाय पालन, सब्जी उत्पादन कृषि, मुर्गीपालन पर कार्य कर रही है।
उन्नत कृषि यंत्र जैसे ट्रैक्टर, गेहूं थ्रेसर देकर किसानों को आधुनिक तकनीकी से जोड़ा जा रहा है। पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिले इसके लिए दुग्ध डेरी में खोया और पनीर बनाया जा रहा है। ग्राम प्रधान मोहन जोशी ने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की। अधिवेशन में 350 महिलाएं मौजूद थीं।