{"_id":"5b439e784f1c1b78468b58b0","slug":"151531158136-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिनुवागौन में खाई में तब्दील हो गई जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिनुवागौन में खाई में तब्दील हो गई जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट(पिथौरागढ़)। मूसलाधार बारिश से जौलजीबी- मुनस्यारी मार्ग दो स्थानों पर खाई में तब्दील हो गया है। एक ओर खड़ी चट्टान और दूसरी ओर उफनाई गोरी के बीच से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से बंगापानी से एक किमी आगे खिनुवागौन और फगुवा में सड़क ध्वस्त हो गई थी। बीआरओ ने फगुवा में सड़क सुधार ली है, जबकि खिनुवागौन में चट्टान के पास बड़ा हिस्सा बहने से निर्माण कार्य में बाधा पहुंच रही है। इस स्थान पर एक ओर खड़ी चट्टान और दूसरी ओर उफनती गोरी होने के कारण लोगों को भी जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बीआरओ के कमान अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि रात 11 बजे तक सड़क खोलने का काम किया जा रहा है। चट्टानों को काटकर सड़क बनाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि जल्दी सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। उधर, मदकोट के बेगा गांव में आपदा प्रभावित तीन परिवार अब भी स्कूल भवन में शरण लिए हुए हैं। इन परिवारों के लिए खाद्यान्न सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से की जा रही हैं।